एक्शन और पीरियड फिल्में करना भी पसंद : कैटरीना

By Priya Srivastava

Katrina Kaif
बॉलीवुड की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक कैटरीना कैफ ने एक खास बातचीत में बताया है कि वे चाहती हैं कि उन्हें एक्शन और पीरियड फिल्मों में भी काम करने का मौका मिले। वे बताती हैं कि उन्हें एक्शन फिल्में करने में मजा आता है। खासतौर से रेस जैसी फिल्में उन्हें व्यक्तिगत तौर पर पसंद है।

कैटरीन कहती हैं कि ऐसी फिल्मों को करने में आप खुद को रफ एंड टफ साबित कर सकते हैं। कैटरीना इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभी फिलहाल वह मेरे ब्रदर की दुल्हन में काम कर रही हैं और जल्द ही वह यशराज फिल्म्स के साथ भी काम करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के बादशाह खान शाहरुख खान साथ निभा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब दोनों कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं, उन्होंने यह भी साफ तौर पर कहा है कि वे किसी से प्रतियोगिता नहीं कर रहीं।

सबको अपने अपने काम की पहचान मिलती है और सभी मेहनत कर रहे हैं। मैं कभी गॉसिप से संबंधित खबरें नहीं पढ़ती। उन बातों में मेरी कोई दिलचस्पी भी नहीं है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा से हुई अनबन के बारे में वह कहती हैं कि यह बातें सरासर गलत हैं। वे मेरी प्रिय कलाकार हैं. उन्होंने अभी बस शुरुआत की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X