'मेरी तुलना शाहरूख, आमिर, सलमान से न करें..'
[बॉलीवुड न्यूज] हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म की सफलता के लिए जहां कंगना रनौत को खूब सराहा जा रहा है, वहीं फिल्म के हीरो माधवन को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मनु शर्मा की भूमिका में माधवन जबरदस्त हैं।

बहरहाल, 3 इडियट्स हो या तनु वेड्स मनु माधवन अपनी हर फिल्म के साथ दर्शकों का दिल जीत ले जाते हैं। यहां तक की उन्हें समीक्षकों की भी तारीफ खूब सुनने को मिलती है। लेकिन फिर भी माधवन आज तक बॉलीवुड में सुपरस्टार का तमगा नहीं पा सके।
अपनी फिल्मों के चुनाव को लेकर चर्चा में रहने वाले माधवन कहते हैं, 'मैं यहां खान्स (सलमान खान, शाहरूख खान, आमिर खान) या किसी और से कंपिटिशन नहीं कर रहा हूं। मेरा विश्वास है कि मुझे सिर्फ अच्छा काम करना है।'
Interview: हर पति को कैटरीना चाहिए हर पत्नी को रितिक- आर माधवन
उन्होंने कहा, मेरी तुलना किसी से न करें। कंपिटिशन एक तरह का मीडिया गेम है। मैं अच्छी फिल्में करने की कोशिश करता हूं, जिसे कर के मुझे खुशी हो। फिल्म बनाना, उसमें एक्टिंग करना, मार्केटिंग और रिलीज करना, सब एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं कोशिश करता हूं कि मेरी वजह से कहीं कोई परेशानी न आए।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














