''मैं यहां ऋतिक रोशन से कंपिटिशन नहीं कर रहा हूं....''
फिल्म आंखे 2 में अंधे का किरदार निभाने को लेकर अर्जुन रामपाल ने कहा कि मैं यहां किसी से कंपिटिशन नहीं कर रहा हूं। बल्कि यह मेरे लिए एक बड़ा चैलेंज है।
फिल्म आंखे 2 एक बार फिर चर्चा में आई है। बता दें, यह अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म आंखें की सीक्वल फिल्म होगी। हालांकि आंखे 2 में अक्षय कुमार गायब रहेंगे। हाल ही में एक्टर अर्जुन रामपाल ने फिल्म से जुड़ी काफी बातें शेयर कीं।
[DHAMAKA: पहले टक्कर, अब एक ही फिल्म में अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन]
आंखें 2 में अर्जुन रामपाल, अनिल कपूर, अरशद वारसी, अमिताभ बच्चन और इलियाना डिक्रूज होंगे। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे। अर्जुन रामपाल ने कहा कि निर्देशक अक्षय कुमार को लेना चाहते थे, लेकिन अक्षय फिलहाल अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं।

हाल ही में फिल्म काबिल में ऋतिक रोशन को अंधे आदमी की भूमिका के लिए काफी तारीफ मिली। ऐसे में ऋतिक से तुलना की जाने की बात पर अर्जुन ने कहा- मैं यहां किसी से कंपिटिशन नहीं कर रहा हूं.. बल्कि यह मेरे लिए चैलेंज है कि मैं इसे बेहतरीन ढ़ंग से कर पाऊं।
यहां जानें एक्टर्स जिन्होंने फिल्मों में निभाया नेत्रहीन की भूमिका-


Click it and Unblock the Notifications











