''मुझे नहीं लगता कि मैं बॉक्स ऑफिस KING हूं....''
दंगल की बेजोड़ सफलता और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद आमिर खान ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं बॉक्स ऑफिस किंग हूं।
बॉलीवुड की दो सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म जिस एक्टर के खाते में हो, यदि वह कहे कि- मुझे नहीं लगता कि मैं बॉक्स ऑफिस किंग हूं.. तो यह कुछ अजीब लगता है। जी हां, आपने सही समझा.. दंगल की बेजोड़ सफलता और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद ये बयान आमिर खान ने दिया है।
दंगल की सक्सेस पार्टी में आमिर खान ने कहा कि मैं बॉक्स ऑफिस किंग नहीं हूं.. मैंने आज तक कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस का सोचकर साइन नहीं की है, बल्कि जो स्क्रिप्ट दिल को छुई है उसपर काम किया है।

आमिर खान ने कहा- रंग दे बसंती, तारे जमी़ं पर, सरफरोश, 3 इडियट्स.. ये फिल्में जब मैंने साइन की तो मुझे नहीं लगा था यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी। यहां तक की दंगल को लेकर भी मैं ऐसा ही सोचता था। क्योंकि फिल्म में मैं भारी भरकम पहलवान बना था.. साथ ही ना कोई रोमांटिक गाना, ना कोई रोमांटिक गाने..
साथ ही आमिर ने कहा, मेरे लिए दर्शकों का प्यार ही सबकुछ है। मुझे और कुछ नहीं चाहिए। यदि मैं बिजनेस की सोचता तो धोबी घाट जैसी फिल्में ना बनाता। मुझे नंबर गेम में कोई दिलचस्पी नहीं है.


Click it and Unblock the Notifications











