एमएमएस स्कैंडल में नाम आने से परेशान नहीं साशा आगा
मुंबई। अर्जुन कपूर के साथ 'औरंगजेब' में काम कर रही अभिनेत्री साशा आगा का कहना है कि अश्लील एमएमएस स्कैंडल में अपना नाम आने से मैं परेशान नहीं हूं और न ही यह मेरे लिए कठिन दौर है। उनका कहना है कि इस तरह के विवादों में नाम आने के बावजूद मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि अब मुझे क्या करना चाहिए।
साशा का मानना है कि लोग इस तरह की बातें बनाते रहते हैं भले ही इससे उनका कोई लेना देना न हो। इसके पहले भी 2011 में साशा का एक एमएमएस चर्चा में आया था। साशा 'निकाह' फिल्म की अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी है।
उनका कहना है कि इन सब बातों का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता है। लेकिन अगर लोग मुझमें रूचि लेते है तो मुझे अच्छा लगता है, पर मैं यह नहीं चाहती कि कोई मेरी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में बातें बनाये। कई बार लोग विवादों में मेरा नाम घसीटते है या फिर मेरा इस्तेमाल करते हैं लेकिन मैं इससे परेशान नहीं होती हूं।


Click it and Unblock the Notifications












