..................... I am not bhaijaan for Katrina Kaif, says Salman Khan at Bharat song launch - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ के लिए मैं 'भाईजान' नहीं 'मेरी जान' हूं- सलमान खान का मजेदार जवाब

सलमान खान और कैटरीना कैफ की दोस्ती जगजाहिर है। हाल ही में दोनों सितारे भारत के सांग लांच में साथ नजर आए, जहां सलमान ने बात बात में कैटरीना कैफ को खूब छेड़ा। एक सवाल का जवाब देते हुए रिर्पोटर को सलमान खान ने कहा- आपका भाईजान हूं, कैटरीना कैफ का नहीं। सलमान ने इस जवाब पर बाकी लोगों के साथ साथ कैटरीना भी हंस कर रह गईं।

दरअसल, एक रिपोर्टर ने कैटरीना से पूछा कि उन्हें भाईजान के साथ उनकी केमेस्ट्री कैसे लगती है? ये सुनते ही सलमान ने तुरंत कहा- ''पाजी, इनके लिए भाईजान नहीं हूं..'' रिर्पोटर ने तपाक से कैट से पूछा- तो आप कौन सी जान बोलना चाहेंगे? कैटरीना कुछ कहतीं उसके पहले ही सलमान ने हंसते हुए कहा- 'मेरी जान।'

Salman Khan

इस इवेंट के दौरान सलमान खान ने कैट के अभिनय की बहुत तारीफ की और कहा कि भारत के लिए कैटरीना को नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए। जब सलमान की इस बात पर कुछ लोग हंस पड़े.. तो उन्होंने कहा,- कटरीना ने बहुत मेहनत की है और इस फिल्म के लिए कटरीना को नैशनल अवॉर्ड जरूर मिलेगा, मैं मजाक नहीं कर रहा..'

बहरहाल, भारत से पहले भी सलमान खान और कैटरीना कैफ कई फिल्मों में साथ दिख चुके हैं और फैंस को इनकी जोड़ी बेहज पसंद है। सलमान- कैटरीना अब तक टाईगर जिंदा है, एक था टाईगर, मैंने प्यार क्यों किया, युवराज जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

भारत की बात करें तो अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान, कैट के साथ दिशा पटानी, तबू, जैकी श्राफ, सुनील ग्रोवर आदि अहम किरदारों में दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X