शर्लिन से तुलना पर भड़की वीना मलिक, बताया पोर्न स्टार

एक बार फिर से पाकिस्तान की विवादित अभिनेत्री वीना मलिक ने विवादित बयान देकर नया बखेड़ा कर दिया है। वीना ने दिल्ली में एक फोटशूट के दौरान कहा कि वह एक इंटरनेशनल हस्ती है इसलिए प्लीज मेरी तुलना शर्लिन चोपड़ा जैसी किसी पोर्न स्टार ना करें तो बेहतर होगा।

वीना मलिक के इस तीखे तेवरों को देखकर वहां मौजूद सारे पत्रकार हतप्रभ रह गये कि वीना ने कितनी बेबाकी से शर्लिन को पोर्न स्टार कह दिया और अपने को उससे बेहतर बता दिया।

वीना ने ऐसा तीखा जवाब उस सवाल पर दिया जब उनसे पूछा गया था कि उन्हें कैसा महसूस होता है जब उनकी तुलना शर्लिन चोपड़ा से की जाती है। मालूम हो वीना मलिक की हॉट अदाएं और फिल्में देखकर लोगों को लगने लगा है कि वीना मलिक अपनी तुलना शर्लिन, सन्नी और पूनमपांडे से करती हैं।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब वीना ने इस तरह की बात कही है। इससे पहले अपनी फ्लॉप फिल्म जिंदगी 50-50 के वक्त भी वीना ने एक प्रमोशन इवेंट में इसी तरह की विचित्र बात कही थी। तब वीना ने शर्लिन को नहीं सन्नी लियोन को निशाना बनाया था। वीना ने कहा था कि वह सेक्सी हैं इसलिए लोग उन्हें पोर्न स्टार ना कहें। मैं जानबूझ कर न्यूड सींस नहीं दे सकती हूं। हां बैकलेस औऱ किसिंग सीन देने वाली मैं अकेली अभिनेत्री तो हूं नहीं जो मेरे दृश्यों पर इतनी बातें बनायी जा रही हैं।

अभिनेत्री वीना मलिक एक बार फिर अपनी फिल्म सुपरमॉडल को लेकर चर्चा में है। फिल्म के हिट होने के लिए वीना ने सारे हथकंडे अपना लिेए हैं। फिल्म में उन्होंने बिकनी के अलावा एक-दो ही ड्रेस पहनी है। फिल्म 'सुपरमॉडल' के निर्माता नवीन बत्रा हैं। इस फिल्म की शूटिंग फिजी में हुई है। अश्मित पटेल ने फिल्म में फोटोग्राफर का किरदार निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X