मुझे मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं मिस्टर पैशनेट बुलाएं : आमिर खान
दंगल स्टार आमिर खान ने हाल ही में खुद को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि उन्हें मिस्टर पैशनेट कहकर बुलाया जाए।
दंगल एक्टर आमिर खान जिस भी काम में हाथ डालते हैं उसे काफी बारीकी से पूरा करते हैं। यही कारण है कि उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी पुकारा जाता है। लेकिन आमिर अपने लिए इस टाइटल को ठीक नहीं मानते। आमिर का कहना है कि उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट की बजाए मिस्टर पैशनेट बोला जाए।

मुझे इस टाइटल में विश्वास नहीं है। यह टाइटल गलत है। इसी वजह से यह मुझपर किसी तरह का कोई प्रेशर नहीं डालता है। आमिर का कहना है कि परफेक्शन हासिल करना आसान काम नहीं है। ये फील्ड बहुत क्रियेटिव है और क्रियेटिव फील्ड में परफेक्श हासिल करना बहुत मुश्किल है।
आमिर ने कहा जब मैं किसी सीन में होता हूं तो कई चीजों में सटीकता की जरूरत होती है। परफेक्शन का मतलब होता है कि आप उस सीन की जान को फिल्म में उतार दें। आपको बता दें कि आमिर खान की फिल्म दंगल 23 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications