मैं 'लफंगे परिंदे' की पिंकी जैसी हूं: दीपिका

By Neha Nautiyal

Deepika Padukone
अपनी आने वाली फिल्म 'लफंगे परिंदे" में दीपिका पादुकोण ने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया है। दीपिका का मानना है कि उन्होंने अभी तक जितने भी रोल किए हैं लफंगे परिंदे का ये किरदार उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण था।

दीपिका का ये भी कहना है कि असल जिंदगी में भी वो इस फिल्म की हीरोइन जैसी हैं। इस फिल्म में अपने अनुभव के बारे में दीपिका बताती हैं, "मेरे लिए यह भूमिका अब तक की सभी फिल्मों से कठिन थी और इसे निभाना चुनौतीपूर्ण था। एक नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाना आसान नहीं था। इसमें एकाग्रता की बहुत जरूरत थी। इस भूमिका को करने से पहले मैंने कई नेत्रहीन लोगों को देखा था।"

देखें: लेटेस्ट गैलरी लफंगे परिंदों की

दीपिका आगे बताती हैं, "मुझे लगता है कि मैं निश्चित रूप से लफंगे परिंदे की पिंकी जैसी हूं क्योंकि उसे खुद पर बहुत भरोसा है। वह बहुत आत्मविश्वासी है और जानती है कि उसे क्या चाहिए। वह महत्वाकांक्षी है और कभी भी निराश नहीं होती, मैं भी बिल्कुल ऐसी ही हूं।" प्रदीप सरकार की इस फिल्म में दीपिका और नील नितिन मुकेश ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

ये फिल्म मुंबई में रहने वाले युवाओं की एक कहानी है। 'लफंगे परिंदे" 20 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म में नील ने एक बॉक्सर की भूमिका निभाई है जबकि दीपिका ने स्केट्स पर नृत्य करने वाली एक नेत्रहीन लड़की का किरदार किया है। दीपिका ने इस फिल्म के लिए खासतौर पर स्केटिंग का प्रशिक्षण लिया था।

देखें गैलरी दीपिका पादुकोण की

दीपिका कहती हैं, "इस फिल्म में मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मुझे दिखाना था कि मैं देख नहीं सकती हूं और खुद को नेत्रहीन दिखाने के लिए मेरे पास कोई काला चश्मा या छड़ी भी नहीं थी।" 'लफंगे परिंदे" के बाद दीपिका की दो और फिल्में 'खेलें हम जी जान से" और 'ब्रेक के बाद" प्रदर्शन के लिए तेयार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X