सेट पर माइकल जैक्सन बन जाते हैं बादशाह खान
मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के प्रमोशन में जुटे हुए है। शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन के लिए इन दिनों अलग-अलग जगहों पर जा रहे हैं। इसी प्रमोशन के दौरान बादशाह खान ने कहा कि डांस के लिए प्रेम के कारण से फिल्मों के सेट पर उन्हें उनके को-एक्टर मजाक में माइकल जैक्सन कहकर पुकारते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी दोस्त फराह खान की सलाह को मानता हूं और दिल से नाचता हूं। शाहरुख कहते है कि जब भी मैं नाचता हूं मैं हमेशा खुश होता हूं। शाहरुख कहते है फिल्म के सेट पर को-एक्टर मजाक में मुझे माइकल जैक्सन कहते हैं। शाहरुख कहते है कि मेरे को-एक्टर महसूस करते हैं कि मेरे जूतों के भीतर पांव की अंगुलियां थिरक रही हैं।
गौरतलब है कि शाहरुख जी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो ‘‘दिल से नाचें इंडियावाले'' में फराह के साथ जज होंगे। इसी शो के लिए वो इन दिनों प्रतियोगियों की तलाश में घूम रहे हैं। ये शो हैप्पी न्यू ईयर फिल्म के प्रमोशन के तौर पर है।


Click it and Unblock the Notifications











