अक्षय से प्रभावित चित्रांगदा ने शुरू की जागिंग

जो इस कदर अक्षय कुमार की फिटनेस की दीवानी हुई कि उन्होंने उसे अपना गुरू ही मान लिया और उनकी देखा-देखी वो इन दिनों जॉगिंग और जिम में पसीना बहा रही हैं। अपकमिंग फिल्म देसी बॉयज में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देने वाली चित्रांगदा ने बताया कि मैं अक्षय की फिटनेस से बहुत प्रभावित थी। उन्हें देखकर ही मैंने भी सोचा कि मैं भी अक्षय कुमार की तरह फिट एंड और फाइन हो जाऊं। इसलिए मैनें भी जॉगिंग शुरू कर दी ।
अक्षय,जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण के साथ वाली उनकी यह फिल्म 25 नवम्बर को प्रदर्शित होगी। फिल्म काफी हॉट बतायी जा रही है लेकिन चिंत्रांगदा ने अपना रोल बखूबी निभाया है, ये कहना है फिल्म की यूनिट वालों का। उन्हें लगता है कि ये फिल्म जरूर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











