सोनम ने फरहान के लिए भाग मिल्खा भाग में काम किया

12 जुलाई को बहुचर्चित फिल्म भाग मिल्खा भाग पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म की कहानी भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है इसलिए यह फिल्म लोगों की उत्सुकता का कारण बनी हुई है। हालांकि फिल्म के प्रोमो से लगता है कि फिल्म में एक लवली लवस्टोरी भी है, जिसका मिल्खा सिंह के जीवन से क्या लेना-देना है यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन इस लवस्टोरी ने फिल्म को और अधिक आकर्षित बना दिया है।

फिल्म की हिरोईन सोनम कपूर ने कहा कि उन्होंने यह रोल केवल इसलिए किया क्योंकि वह फरहान अख्तर के साथ काम करना चाहती थीं, वह फरहान की बहुत बड़ी फैन है, ऊपर से फिल्म की कहानी इतनी टचिंग है कि उसे सुनने के बाद ना करने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। सोनम ने कहा कि मेरा फिल्म में छोटा सा रोल है, बावजूद इसके यह रोल मेरे दिल के काफी करीब है, मुझे यह फिल्म करके काफी मजा आया।

इससे पहले फरहान अख्तर ने भी सोनम की दिल खोलकर तारीफ की थी। फरहान ने कहा कि सोनम काफी मेहनती हैं, वह उनसे बहुत ज्यादा प्रभावित है इसलिए अगर उन्हें मौका मिला तो वह दोबारा से सोनम संग काम करना चाहेंगे।

आईये आपको दिखाते हैं भाग मिल्खा भाग की तस्वीरें...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X