शाहरूख के साथ फिल्म करने पर खुश हैं नवाजुद्दीन..लेकिन शाहरूख!

नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने फिल्म 'बदलापुर' के लिए जितनी तारीफ बटोरी है, उसके बाद साफ है कि उनका नाम बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शामिल हो गया है। जी हां, नवाजुद्दीन सुपरस्टार न बन पाएं, लेकिन एक्टिंग में उनकी जगह काफी ऊंची है। नवाजुद्दीन की अगली फिल्म शाहरूख खान के साथ आने वाली है, जिसे लेकर नवाज काफी खुश हैं।

nawazuddin siddiqui

एक इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि वे किंग खान के साथ 'रईस' में स्क्रीन शेयर करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। राहुल ढ़ोलकिया की इस फिल्म में शाहरूख खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और माहिरा खान मुख्य किरदारों में हैं। नवाजुद्दीन ने कहा, 'मैं काफी खुश हूं और शाहरूख के साथ काम करने को लेकर काफी पॉसिटिव फील कर रहा हूं। '

पढ़ें- कभी सलमान तो कभी वरूण से छीना है इन्होंने लाइमलाइट!

आपको बता दें, नवाजुद्दीन सलमान खान और आमिर खान के साथ भी फिल्में कर चुके हैं। आमिर खान के साथ फिल्म 'तलाश' और सलमान के साथ 'किक' और 'बजरंगी भाईजान' करने के बाद अब नवाजुद्दीन बॉलीवुड के तीसरे खान के साथ नजर आएंगे। हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि नवाजुद्दीन के लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। आज वे बॉलीवुड के एक पॉपुलर और डिमांडिंग चेहरे हैं, जबकि एक समय ऐसा भी था जब लोगों ने नवाजुद्दीन की एक्टिंग को नजरअंदाज कर दिया था।

बहरहाल, एक ओर जहां नवाजुद्दीन शाहरूख के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हैं। वहीं, शाहरूख ने भी कुछ दिनों पहले बयान दिया था कि शाहरूख ने कहा कि उनके को-स्टार्स माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी काफी उम्दा एक्टर्स हैं। और उन्हें इन दोनों के स्तर तक आने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X