एडल्ट स्टार थी, हूं और हमेशा रहूंगी: सन्नी लियोन
भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री सन्नी लियोन को अपनी पहली फिल्म जिस्म 2 से नाकामी का सामना करना पड़ा है लेकिन फिर भी वह हत्तोसाहित नहीं हैं। सन्नी पूरी तन्मयता के साथ अपनी आने वाली फिल्मों जैकपॉट और रागिनी एमएमएस 2 की तैयारी में लगी हुई हैं।
लेकिन अपनी पोर्न इमेज की वजह से सन्नी लियोन हमेशा विवादों और आलोचना का शिकार होती हैं लेकिन बिंदास बाला सन्नी को अपनी इस इमेज पर कोई शर्म नहीं बल्कि घमंड है। हाल ही में सन्नी ने एक बातचीत में कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उन्हें पोर्न स्टार कहते हैं। मैं जो थी वही हूं और आगे भी वहीं रहूंगी।
हां सन्नी ने जरूर यह कहा कि उन्होंने जो फिल्में साइन की है वह केवल उनकी पोर्न इमेज को पर्दे पर नहीं दिखायेगा बल्कि यह फिल्में उनकी अदाकारी वाली शख्सियत को बयां करेंगी।
शायद सन्नी का यही आत्मविश्वास है जिनकी वजह से ना केवल बड़े बैनर बल्कि चर्चित लोग सन्नी के साथ काम कर रहे हैं। कैजाद गुस्ताद की फिल्म जैकपॉट में सन्नी के हीरो नासिरूद्दीन शाह हैं।
इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सन्नी की पोर्न इमेज उनके काम में बाधा नहीं हैं इसलिए ही शायद सन्नी को अपनी एडल्ट इमेज से कोई परहेज नहीं हैं। गौरतलब है कि सन्नी के चाहने वाले इस कदर हैं जिनके प्यार ने सन्नी को इंटरनेट सर्च में टॉप पोजिशन दिला दी है।


Click it and Unblock the Notifications












