मेरी एडल्ट छवि. मेरी बॉलीवुड फिल्मों को बर्बाद नहीं करेगी: सन्नी लियोन
एक बार फिर से पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने दोहराया है कि उनकी एडल्ट छवि का उनकी आने वाली फिल्मों पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। सन्नी ने कहा कि उन्हें पोर्न स्टार कहलाने से कोई परहेज नहीं हैं और ना ही उन्हें बुरा लगता है जब कोई उन्हें पोर्न स्टार कह कर बुलाता है। दुनिया की परवाह ना करने वाली और हमेशा अपने दिल की सुनने वाली सन्नी लियोन को पूरा यकीन है कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री के तौर पर लोग उन्हें जरूर पसंद करेंगे।
उनकी आने वाली फिल्में जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2 और टीना एंड लोलो उनके करियर की एक नई दिशा तय करेगी। अपनी फिल्मों को लेकर सन्नी बेहद उत्साहित हैं।
लेकिन अपनी पोर्न इमेज की वजह से सन्नी लियोन हमेशा विवादों और आलोचना का शिकार होती हैं लेकिन बिंदास बाला सन्नी को अपनी इस इमेज पर कोई शर्म नहीं बल्कि घमंड है। हाल ही में सन्नी ने एक बातचीत में कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उन्हें पोर्न स्टार कहते हैं। मैं जो थी वही हूं और आगे भी वहीं रहूंगी।
हां सन्नी ने जरूर यह कहा कि उन्होंने जो फिल्में साइन की है वह केवल उनकी पोर्न इमेज को पर्दे पर नहीं दिखायेगा बल्कि यह फिल्में उनकी अदाकारी वाली शख्सियत को बयां करेंगी। वैसे इस तरह का भरोसा उन्हें साइन करने वाले निर्माता-निर्देशक भी जता रहे हैं देखते हैं कि जनता-जनार्दन सन्नी के भरोसे पर खरी उतरती है कि नहीं।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications