Oppss.... एक VIDEO.. जो करण जौहर खुद भी आज नहीं देखना चाहेंगे!

करण जौहर का एक पुराना इंटरव्यू जिसमें वो बोल रहे हैं कि बॉलीवुड में परिवारवाद है।

By Shweta

करण जौहर और कंगना रनौत की कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। ये पूरी बहस तब शुरू हुई थी कंगना रनौत ने कॉफी विद करण में करण जौहर को Nepotism को बढ़ावा देने वाला, और मूवी माफिया बोला था। इसके बाद पूर बॉलीवुड और लोगों के बीच ये बहस का मुद्दा बन गया।

[कपिल शर्मा के सामने एक और नई मुसीबत..]

उस समय शो में भले करण जौहर ने कुछ ना बोला हो लेकिन बाद में उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स में कंगना रनौत को करारा जवाब भी दिया।उन्होंने यहां तक कहा कि कंगना रनौत हमेशा विक्टिम कार्ड खेलती हैं। इस बीच इन दिनों करण जौहर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करण जौहर मान रहे हैं कि बॉलीवुड में परिवारवाद यानी की नेपोटिज्म है।

करण जौहर 2014 में अनुपमा चोपड़ा के शो में दीपिका पादुकोण और टिस्का चोपड़ा के साथ आए थे। इस दौरान उन्होंने खुलकर नेपोटिज्म पर अपनी राय रखी थी।

इस वीडियो में करण जौहर बोल रहे हैं "मैंने एक हेल्दी लड़की को फिल्म के लिए साइन किया क्योंकि मुझे एक्साइटमेंट थी कि वो महेश भट्ट की बेटी है। हो सकता है अभी मैं इसपर नहीं बोलूं लेकिन हमलोग सभी नेपोटिज्म के दोषी हैं। क्या मैं वरुण धवन को अपनी फिल्म के लिए कास्ट करता अगर वो डेविड धवन का बेटा नहीं होता? वो डेविड धवन के बेटे थे इसलिए मेरी फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे।

मैंने उसके साथ वक्त बिताया और मुझे पता चला कि वो फिल्म स्टार बन सकता है। सच्चाई ये है कि फिल्मस्टार और स्टारडम के पीछे सिर्फ टैलेंट नहीं और भी कई फैक्टर होते हैं। क्या मैं खुद फिल्ममेकर होता अगर किसी प्रोड्यूसर का बेटा नहीं होता तो। मैं सिर्फ एक फिल्म में असिस्टेंट बना था। मेरे पापा ने मुझे प्लेटफॉर्म दियाऔर मैं फिल्ममेकर बन गया।"

अब करण जौहर के इस वीडियो को देखकर सबसे ज्यादा हंसी तो कंगना रनौत को आएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X