आलिया मानती हैं खुद को किसिंग Queen!
बॉलीवुड में सिर्फ चार फिल्म पुरानी आलिया भट्ट का मानना है कि वे एक बेहतर किसर हैं। अपनी बेबाक अंदाज के जाने जानी वाली आलिया ने यह बात स्वीकार की है कि उन्हें किसिंग सीन करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन साथ ही आलिया ने अपने चाहने वालों को यह बात कह कर चौंका दिया है कि "मैं गुड किसर हूं।"

आलिया के कहा कि 'अगर किसिंग सीन फिल्म की डिमांड है, तो उन्हें यह सीन करने में कोई दिक्कत नहीं है। आपको बता दें, अपनी चारों ही फिल्मों में आलिया ने जमकर किसिंग सीन्स दिए हैं। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड की लेडी सीरियल किसर का भी खिताब मिल चुका है। जबकि एक्टर इमरान हाशमी के पास यह खिताब अब तक सुरक्षित है।
आलिया ने आगे बताया कि 'मुझे लगता है कि मैं एक गुड किसर हूं। अभी तक मेरे किस को लेकर किसी ने भी कोई शिकायत नहीं की है। अगर मेरे किस को लेकर कोई शिकायत करेगा तो मैं आप लोगों को जरूर बताऊंगी।'
आपको बता दे कि फिलहाल आलिया अपनी फिल्म 'शानदार' को लेकर काफी बिजी हैं। बहरहाल, आलिया को उम्मीद है कि पिछली फिल्मों की तरह शानदार को भी दर्शक काफी पसंद करेंगे। इस फिल्म में आलिया के साथ शाहिद कपूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications