'तलाक ले रहा हूं, दोबारा शादी कर रहा हूं..' ऐश्वर्या राय से तलाक की खबरों पर अभिषेक बच्चन ने किया था ऐसा पोस्ट

Abhishek Bachchan on Divorce- अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को लेकर अक्सर कुछ ना कुछ सामने आता रहा है। बीते कुछ समय से भी खबरें आ रही थीं कि सब ठीक नहीं है। हालांकि बाद में दोनों ने एक साथ आकर इस अफवाह को खत्म कर दिया था।
आए दिन किसी ना किसी तरह की रिपोर्ट्स आती हैं और बच्चन परिवार खबरों का हिस्सा बन जाता है। लेकिन पहली बार नहीं है बल्कि एक बार और ऐसा ही हुआ था जब अभिषेक बच्चन ने सीधे दूसरी शादी करने की बात कह डाली थी।
जी हां, साल 2014 में अभिषेक बच्चन ने ऐश के साथ तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए दोबारा शादी करने की बात कही थी।
अफवाहों से आ गए थे तंग
दरअसल अभिषेक बच्चन इस दौरान अपनी और ऐश्वर्या राय की तलाक की खबरों से तंग आ गए थे। उन्होने 2016 में हंसी मजाक में लोगों को जवाब दिया था। उन्होने लिखा था, "ठीक है.... तो मुझे लगता है कि मैं तलाक ले रहा हूँ। मुझे बताने के लिए धन्यवाद! क्या आप मुझे भी बताएंगे कि मैं कब दोबारा शादी कर रहा हूँ? धन्यवाद।'' अभिषेक बच्चन ने इस तरह से ट्वीट करते हुए लोगों को खरी खोटी सुनाई थी। अभिषेक बच्चन अपनी बेबाकी को लेकर काफी मशहूर हैं और कई मौकों पर वो खुलकर बातें करते नजर आते हैं।
हाउसफुल 5
अभिषेक बच्चन हाल ही में फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आए थे और इस दौरान उनका अभिनय लोगों को काफी पसंद आया था। उनकी तुलना अक्सर उनके पिता अमिताभ बच्चन से होती है। लोगों का कहनाल होता है कि वो पिता की तरह कामयाब नहीं हो पाए हैं। हालांकि अभिषेक बच्चन इसको लेकर कभी बुरा नहीं मानें हैं।
Ok…. So I believe I’m getting divorced. Thanks for letting me know! Will you let me know when I’m getting re-married too? Thanks. #muppets
— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) May 16, 2014


Click it and Unblock the Notifications