Birthday Special: 57 साल के जय सिंह राठौर.. लेकिन आज भी 24 के..
आज बॉलीवुड के रोमियो यानी कि अनिल कपूर नेू 57वें बरस में कदम रख दिया है। मूंछों वाले अनिल कपूर के हर अंदाज को लोग आज भी पसंद करते हैं वो एक बेहतरीन कलाकार, मजेदार डांसर, शानदार होस्ट, केयरिंग हसबैंड और लविंग पापा है। जिंदगी की हर ऊंचाइयों को छूने वाले अभिनेता अनिल कपूर ने अपने जीवन 31 साल हिंदी सिनेमा को दिये हैं और आज भी उनका योगदान बदस्तूर जारी हैं। हाल ही में अपने पहले टीवी शो 24 की सक्सेस पर बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि भले ही 57 का हो गया हूं पर लोग तो 24 का ही मानते हैं।
जाने माने फिल्म निर्माता सुरेन्द्र कपूर के मझले बेटे अनिल कपूर का जन्म मुंबई में ही हुआ। सुनीता कपूर से शादी करने वाले अनिल कपूर की तीन संताने हैं। विकिपीडिया की माने तो अनिल कपूर ने उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे तुम्हारे' (1979) के साथ एक सहायक अभिनेता की भूमिका में अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की।
'हम पाँच' (1980) और 'शक्ति' (1982) के रूप में कुछ मामूली भूमिकाओं के बाद उन्हें 1983 में 'वो सात दिन' में अपनी पहली प्रमुख भूमिका मिली जिसमे उन्होंने एक उत्कृष्ट एवं स्वाभाविक प्रदर्शन किया। कपूर ने बाद में टॉलीवुड में अभिनय करने की कोशिश की, और तेलुगू फिल्म 'वम्सावृक्षं' और मणिरत्नम की पहली कन्नड़ फिल्म 'पल्लवी अनुपल्लवी' (१९८३) की।
आगे कि खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications