हर फिट बॉडी की फैन हूं: पूजा चोपड़ा
मॉडल से अभिनेत्री बनीं पूजा चोपड़ा ने स्वीकारा है कि उनमें फिट रहने की एक सनक है। वह कहती हैं कि वह तंदुरुस्त काया पर इठलाने वालों की प्रशंसक हैं।
बुधवार को यहां रिलायंस डिजिटल स्टोर में एक वीडियो कांफ्रेंस के दौरान पूजा ने कहा, "मैं उन सभी की एक प्रशंसक हूं जो स्वयं को फिट बनाए रखते हैं। इसीलिए मैं उन सभी की प्रशसंक हूं जो स्वस्थ जीवनशैली में यकीन रखते हैं और जिनकी इठलाने लायक तंदुरुस्त काया है।"
एक्शन से भरपूर फिल्म 'कमांडो' से बॉलीवुड में दस्तक देने वाली पूजा ने कहा, "फिल्म उद्योग में संजय दत्त और सलमान जैसे शख्स हैं जिन्होंने स्वस्थ रहने का चलन शुरू किया। आज वरुण धवन और सिद्धार्थ (मल्होत्रा) यह कर रहे हैं और मैं तंदुरुस्त काया रखने वाले लोगों की प्रशंसक हूं।"
पूजा फिलहाल अभिनेता विद्युत जामवाल संग 'कमांडो 2' की शूटिंग कर रही हैं।
'कमांडो' का निर्देशन दिलीप घोष और निर्माण विपुल शाह ने किया था। विद्युत के वास्तविक स्टंट से दर्शकों पर पड़ी छाप के चलते ही फिल्मनिर्माता ने इसका सीक्वल बनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












