सिंघम रिटर्न्स में करीना को देखने को मर्दानी भी उत्सुक हैं!
करीना कपूर भी बन सकती हैं बेहतरीन फीमेल पुलिस इंस्पेक्टर- रानी मुखर्जी
हाल ही में करीना कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो खुद तो कभी एक्शन नहीं कर सकतीं क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर वो एक्शन करेंगी तो वो हास्यपद लगेगा। दूसरी बात करीना ने कही कि उन्हें फिल्मों में रोमांस करना, डांस करना, गाना गाना ही पसंद है। रानी की तरह वो मर्दानी जैसा किरदार नहीं निभा सकतीं लेकिन वो रानी के इस किरदार से बेहद प्रभावित हैं। रानी ने कम से कम इतना हटकर किरदार निभाने की हिम्मत तो जुटाई।
सिंघम और मर्दानी का कोई मुकाबला नहीं!
उसके बाद कुछ 4 अगस्त को मुबई में रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म मर्दानी का एंथम रिलीज किया जिसके दौरान करीना कपूर द्वारा उनकी तारीफ किये जाने की बात लोगों ने रानी से कही। रानी ने इसपर जवाब दिया- मैं भी करीना को सिंघम रिटर्न्स में देखने को बेताब हूं। सिंघम रिटर्न्स मर्दानी से पहले रिलीज हो रही है और हम सभी फिल्म देखने जाएंगे।
रानी ने ये भी कहा कि सिंघम रिटर्न्स और मर्दानी को आपस में कंपेयर ना करें क्योंकि सिंघम तो एक बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी है जबकि मर्दानी एक छोटे स्तर पर बनी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications
