''सलमान खान की फिल्म में एक्शन सीन्स को लेकर काफी उत्साहित हूं....''
सलमान खान की फिल्म रेस 3 की शूटिंग लगातार जारी है। फिल्म के कुछ अहम सीन्स की शूटिंग बैंकॉक में हो चुकी है। जबकि अगला शेड्यूल अबू ढ़ाबी में शूट किया जाएगा। बहरहाल, एक्ट्रेस डेजी शाह फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
टाईगर और उनकी हिरोईन का धमाकेदार एक्शन अंदाज- शानदार लुक
उन्होंने रेस 2 में अपने एक्शन सीन्स को लेकर कहा कि काफी कम फिल्में होती हैं, जहां एक्ट्रेस को ऐसे जबरदस्त एक्शन सीन्स मिलते हैं। मुझे उम्मीद है लोगों को यह पसंद आएगा। मैं काफी एक्साइटेड हूं। फिल्म की शूटिंग लगभग 30 प्रतिशत खत्म हो चुकी है।

वहीं, फन्ने खान के साथ क्लैश होने की बात पर डेजी शाह ने कहा.. अनिल कपूर दोनों ही फिल्मों में हैं। लिहाजा वह दोनों फिल्मों के लकी मैस्कॉट हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन देंगी।


Click it and Unblock the Notifications