रेस 3 एक्ट्रेस ने कहा- ''मैं आज जो भी हूं, सलमान खान की वजह से ही हूं..''
Recommended Video

यह कहना है रेस 3 की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज का। रेस 3 ट्रेलर लांच के दौरान निर्माता रमेश तौरानी ने खुलासा किया है कि फिल्म में जैकलीन का किरदार काफी अहम है.. या कह सकते हैं कि सबसे खास है। वहीं, रेस 3 पर बात करते हुए जैकलीन ने कहा कि, मैं आज जो कुछ भी हूं, वह सलमान खान की वजह से ही हूं। याद दिला दें, रेस 3 से पहले सलमान और जैकलीन ने 'किक' जैसी सुपरहिट फिल्म दी है।
'इतना बेकार है रेस 3 का ट्रेलर.. इस पर तो जोक भी नहीं बनाया जा सकता..'
वहीं, साजिद नाडियाडवाला की किक 2 में भी इस जोड़ी के साथ आने की संभावना है, जो दिसंबर 2019 में रिलीज होगी। रेस 3 की बात करें तो फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और काफी धमाकेदार रिस्पॉस भी देखने को मिल रहा है। खासकर सलमान फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आया। कोई शक नहीं ईद पर फिल्म धमाका करेगी।

फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में कई जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने मिलेंगे। वहीं, खास बात है कि फिल्म 3डी में रिलीज हो रही है.. लिहाजा, दर्शकों को लोकेशन और एक्शन का खास मजा मिलने वाला है।
यहां पढ़ें रेस 3 ट्रेलर लांच के दौरान कास्ट के बयान-


Click it and Unblock the Notifications