'अब फिल्मों संग नहीं बेटे संग जीना चाहती हूं जिंदगी का हर लम्हा.'

नंबे के दशक की खूबसूरत और सेक्सी हसीनाओं में से एक हैं सोनाली बेंद्रे जो कि आज कुछ चुनिंदा टीवी शो या विज्ञापनों में नजर आती हैं। इसके बारे में बात करते हुए सोनाली ने कहा कि वो मौजूदा स्थिति से काफी खुश हैं।

सोनाली बेंद्रे नए रियलिटी शो 'मिशन सपने' में कथावाचक के रूप में दिखेंगी

वो फिल्मों में वापसी नहीं करना चाहती हैं, क्योंकि अब उनकी पहली प्राथमिकता फिल्में नहीं परिवार हैं। वो अपने आठ साल के बेटे रणबीर को बढ़ते हुए देखना चाहती हैं और उसके साथ जिंदगी का हर पल महसूस करना चाहती हैं।

Pics: सोनाली की कातिलाना अदाएं...

मालूम हो कि अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे नए रियलिटी शो 'मिशन सपने' में कथावाचक के रूप में दिखेंगी। वह कहती हैं कि उन्हें यह विषय पसंद आया। 39 वर्षीय सोनाली ने कहा, "यह छोटा और सीधा-सा शो है।

शो का विचार बेहद साधारण है, जिसमें एक आदमी दूसरे की मदद करता है। इसमें बहुत-सी हस्तियों को एक आम आदमी का जीवन जीना होगा। यह एक सुंदर अवधारणा है। इस नेक काम के लिए मैं और पूरी टीम जो कर सकते थे, हमने किया।"

आखिरी बार 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' शो में जज के रोल में दिखीं सोनाली ने कहा, "अभिनेता रणबीर कपूर, सलमान खान, गायक मीका, क्रिकेटर हरभजन सिंह, अभिनेता राम कपूर, फिल्म निर्देशक करन जौहर और कुछ और हस्तियां इस शो का हिस्सा हैं।" 'मिशन सपने' का प्रसारण जल्द ही कलर्स टीवी पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X