''हां, मैं ट्यूबलाइट की बॉक्स ऑफिस कमाई से बेहद निराश हूं....''
यह कहना है ट्यूबलाइट के निर्देशक कबीर खान का। बता दें.. कबीर खान और सलमान खान ने साल 2015 में बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक बजरंगी भाईजान दिया है। लिहाजा, ठीक 2 साल बाद जब ये जोड़ी वापस आई तो लोगों को उम्मीद काफी बढ़ चुकी थी।
300 करोड़ी फिल्म.. लेकिन कैटरीना का रोल काट- काटकर छोटा कर दिया!
लेकिन अफसोस ट्यूबलाइट इस साल की सबसे बुरी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म ना समीक्षकों को पसंद आई.. ना ही दर्शकों को। 300 करोड़ की फिल्में करने वाले सलमान खान की यह फिल्म बस किसी तरह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है।

जब कबीर खान से बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हां मैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कमाई से निराश हूं। आप किसी फिल्म को बहुत प्यार और भरोसे से बनाते हैं.. जब वह अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है.. तो दुख होता है। लेकिन ट्यूबलाइट मेरे लिए हमेशा खास रहेगी।
Recommended Video

कबीर खान ने कहा, हर फिल्म से आप बजरंगी भाईजान जैसे बिजनेस की उम्मीद नहीं कर सकते। लेकिन मेरी हर फिल्म की तुलना बजरंगी भाईजान से की जाने लगती है.. यह गलत है। मुझे ट्यूबलाइट पर गर्व है।


Click it and Unblock the Notifications











