''लड़कियों के साथ पोज़ देने में शर्म आती है''
शाहरुख खान का कहना है कि वो लड़िकयों के साथ पोज़ देने में काफी शर्माते हैं।
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' की रिलीज़ डेट जितना करीब आती जा रही है वो उतना फिल्म का प्रचार ज़ोरों-शोरों से कर रहे हैं। यूं तो शाहरुख को बॉलीवुड में बेस्ट रोमांटिक एक्टर में गिना जाता है लेकिन उनका कहना है कि वो लड़िकयों के साथ पोज़ देने में काफी शर्माते हैं।

शाहरुख ने कहा कि मैं हिरोइनों के साथ जब मैगज़ीन कवर करता हूं तो काफी अजीब लगता है। मुझे ये समय की बर्बादी लगती है। यहां तक कि GQ के लिए पोज़ देने में भी मुझे काफी अजीब लगा था। जब तक कि ये किसी फिल्म के लिए न हो मुझे ये अजीब ही लगता है।
दूसरी बार People's Choice Award जीतीं प्रियंका..लुक्स से किया सबका काम तमाम
आपको बता दें कि शाहरुख खान की 'रईस' ऋतिक रोशन की 'काबिल' के साथ क्लैश करती हुई 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोज़िट पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान हैं और साथ में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म में आपको नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications