..................... I am a Big fan of Madhuri Dixit: Hrithik Roshan - Hindi Filmibeat

माधुरी के मुरीद रितिक रोशन इसलिए आये झलक में...

कलर्स का मोस्ट पॉपुलर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 6 शनिवार रात को जोरदार ढंग से खत्म हो गया। इस ग्रैंड फिनाले को जीता कलर्स की ही मोस्ट पॉपुलर अभिनेत्री दृष्टी धामी ने। लेकिन यह शो जाते-जाते भी मीठी यादें छोड़ गया। शो के फाइनल में पहली बार रितिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म कृष 3 का प्रमोशन किया । इससे पहले इस फिल्म का प्रमोशन शुरू नहीं हुआ था।

इस शो के ही प्लेटफार्म से रितिक ने अपनी फिल्म कृष 3 का पहला गाना रघुपति राघव.. फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ परफार्म किया जिसमें उनका साथ दिया झलक के ही प्रतियोगी गण जो कि शो से बाहर हो चुके थे। उनके नाम हैं सना खान, मुक्ति मोहन, करनवीर मोहरा और सिद्धार्थ शुक्ला।

शो में आते ही रितिक ने समां बांध दिया औऱ शो की होस्ट माधुरी दीक्षित की जमकर प्रशंसा की। रितिक ने साफ किया झलक के मंच पर आने का एक प्रमुख कारण यह भी था कि इस शो की जज माधुरी दीक्षित हैं, जिनका मैं बहुत बड़ा फैन हूं। इस शो के ही दौरान मुझे उनके साथ डांस करने का मौका भी मिलेगा इसी लालच के कारण मैं यहां इस शो में आया।

वैसे फिल्म के प्रमोशन की शुरूआत मैंने झलक .. से ही शुरू की क्योंकि मुझे लगता है कि यह टीवी का बेस्ट डांस रियलिटी शो है। रितिक ने ग्रैंड फिनाले में माधुरी के साथ अपनी फिल्म 'मिशन कश्मीर' के गाने 'भुम्बरो भुम्बरो' और माधुरी की फिल्म 'राजा' के गीत 'नजरें मिली दिल धड़का' पर नृत्य किया औऱ डांस करते-करते वह इस तरह खो गये कि उन्होंने अपनी जैकट तक उतार दी।

मालूम हो कि साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक कृष 3 दिवाली पर यानी की 4 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन हैं। फिल्म में रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबरॉय और कंगना रनाउत मेन रोल कर रहे हैं। फिल्म में रितिक तिहरी भूमिका में हैं। फिल्म कोई मिल गया और कृष का सीक्वेल पार्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X