खुद की ही आलोचक हूं: माधुरी दीक्षित
बेहतरीन अदाकारा, मोहिनी मुस्कान की मल्लिका और डांसिग दिवा माधुरी दीक्षित के लाखों करोड़ो लोग आज भी दीवाने हैं। नंबे के दशक की नंबर वन अदाकारा आज 46 साल की हो चुकी है लेकिन फिर भी उनके अंदर वो जोश और उमंग है जो कमसिन अदाकाराओं के अंदर ही देखने को मिला है। लेकिन भले ही लोग माधुरी को लाखों अंलकारों से नवाजते हों लेकिन माधुरी की सोच थोड़ी अलग हैं।
माधुरी ने कहा कि वह खुद आत्मविश्लेषण करती हैं। माधुरी ने कहा कि उन्हें अपने आप समझ में आ जाता है कि क्या गलत हो रहा है उनसे और क्या सहीं? इसी कारण आज भी उन्हें कत्थक सम्राट बिरजू महाराज के साथ डांस करने में घबराहट हो रही थी। मालूम हो कि माधुरी की आने वाली फिल्म गुलाब गैंग में बिरजू महाराज ने माधुरी को कोरियोग्राफ किया है।
वैसे माधुरी इन दिनों एक बार फिर से डांस के पॉपुलर रियलिटी शो झलक दिखला जा को लेकर चर्चा में हैं।यह शो 1 जून से कलर्स पर शुरू होने जा रहा हैं। पिछले दोनों सीजन में भी माधुरी इस शो की जज थी और इस बार भी हैं। उनके साथ जज के तौर पर नजर आयेंगे करण जौहर और रिमो डिसूजा। शो के लिए टीवी के कई जाने-माने सितारे तैयार हैं तो वहीं एक बार फिर से माधुरी के डांस के जलवे आपको शो में देखने को मिलेंगे।
आईये आपको दिखाते हैं झलक दिखला जा 6 ... की ओपनिंग की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications