लगता है कि डर का चेहरा बन गईं हूं मैं: बिपाशा बसु
बिपाशा बसु अपनी हॉरर मूवी फिल्म 'क्रिएचर 3डी' को लेकर चर्चा में हैं
हालांकि कई डरावनी फिल्में करने वाली बिपाशा को खुद हॉरर फिल्मों से बहुत ज्यादा डर लगता है। पिछले साल उनकी आयी फिल्म 'आत्मा' के दौरान बिपाशा ने अपने बारे में एक बात शेयर की थी और वो थी कि अब लोग उन्हें डर का पर्याय कहने लगे हैं। उन्होंने खुद अपने बारे में यह राय प्रकट की थी।
बिपाशा को खुद हॉरर फिल्मों से बहुत ज्यादा डर लगता है
बिपाशा ने कहा था कि उनके पास डरावनी फिल्मों के थोक में ऑफर हैं इसलिए उन्हें लगता है कि वो डराने के लिए पर्याप्त हैं। मालूम हो बिपाशा ने अब तक बिपाशा 'राज' और 'राज-3', 'डरना जरूरी है' और 'रक्त' जैसी फिल्मों में काम किया हैं और अब उनकी अगली डरावनी फिल्म का नाम 'क्रिएचर 3डी' हैं।
जिसे विक्रम भट्ट बना रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर बिपाशा ने कहा है कि मुझे लोग हॉरर फिल्मों के लिए अप्रोच करते हैं, जिसका मुझे बुरा नहीं बल्कि अच्छा लगता है। डरावनी फिल्म बनाना भी एक कला है जिसे हमारे दर्शक भी बहुत उत्सुकता से देखते हैं।
मुझे अच्छा लगता है जब लोग मेरी डरावनी फिल्में पसंद करते हैं। फिल्म की कहानी की तारीफ करते हुए बिपाशा ने कहा कि यह एक बेहतरीन पटकथा है जिसे पढकर मुझे बहुत
अच्छा लगा और उम्मीद करती हूं कि लोग भी इसे जरूर पसंद करेंगे लेकिन चूंकि कहानी संस्पेंस से भरी हुई है इसलिए मैं फिल्म की स्टोरी अभी शेयर नहीं कर सकती हूं।


Click it and Unblock the Notifications
