मानता हूं कि बुरा गाता हूं लेकिन गाने दो ना यार: सलमान

सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म 'किक' में 'हैंगओवर' गाना गाया है। हालांकि यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया है लेकिन सलमान खुद को परफेक्ट सिंगर नहीं मानते हैं। इस बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि हां वो मानते हैं कि वह बुरे गायक हैं, लेकिन यह उन्हें गाने से नहीं रोक सकता।

सलमान ने कहा, "मैं बुरा गाता हूं, लेकिन मैं किसी भी समय गा सकता हूं। मैं इस बात की परवाह नहीं करता कि मैं कैसा गाता हूं। लेकिन अगर मुझे अचानक कहीं गाने को कहा जाए तो मैं हिचकिचाऊंगा। अगर मैं खुद ही गा रहा हूं, तो ठीक है।" सलमान 'हैंगओवर' गाने को लेकर अपने आसपास हो रहे प्रचार को देखकर काफी हैरान है।

उन्होंने कहा, "मैं पहले 'हैलो ब्रदर' और 'वांटेड' में भी गाना गा चुका हूं, 'द मोस्ट वांटेट' गाना मैंने गाया था। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि यह सब क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा, "इस प्रचार से मुझे ऐसा एहसास हो रहा है कि मैंने पहली बार गाना गाया है। मैंने पिछले दो बार से थोड़ा बेहतर गाया है।"

'हैंगओवर' गाने को हिमेश रेशमिया ने संगीतबद्ध किया है। फिल्म में यह रोमांटिक सांग है जिसे कि जैकलीन और सलमान खान पर फिल्माया गया है। वैसे इस गाने में सलमान खान का साथ दिया है श्रेया घोषाल ने। 'किक' में अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज भी नजर आएंगी। फिल्म में सलमान खान के साथ ऱणदीप हुड्डा भी अहम रोल में हैं।

सलमान के चाहने वाले बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। देखते हैं कि 'किक' लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती है कि नहीं? फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हो रही है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/tL6zeA-tIxQ?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X