शुक्रगुजार हूं अपने निर्देशकों का : शरमन जोशी

Sharman Joshi
'3 इडियट्स' और 'रंग दे बसंती' में काम कर चुके और विविध प्रकार की भूमिकाएं निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित कर चुके अभिनेता शरमन जोशी कहते हैं कि उन्हें जो कुछ भी मिला है उसके लिए वह अपनी फिल्मों के निर्देशकों व लेखकों के आभारी हैं।

शरमन ने कहा, "मुझे यह योजना बनाने का विशेषाधिकार नहीं मिला कि मैं कौन सी फिल्म करूं। वास्तव में लेखकों और निर्देशकों ने मेरे सामने जिन भूमिकाओं के प्रस्ताव रखे उनके लिए मैं उनका आभारी हूं। लेकिन यदि मैं निर्देशक बनता हूं तो मैं उस शैली की फिल्म चुनूंगा जिसमें मैं काम करना चाहता हूं।"

देखें : 'प्रेम' की वापसी नहीं होगी

शरमन अपनी अगली फिल्म 'अल्लाह के बंदे' में एक अपराधी की भूमिका निभा रहे हैं। फारुक कबीर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म झुग्गी-बस्तियों के एक अपराधी पर आधारित है।

शरमन कहते हैं कि वह किसी भी किरदार के लिए बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करते हैं बल्कि अपनी सहज प्रवृत्ति में विश्वास के साथ वह भूमिका निभाने की कोशिश करते हैं। 'अल्लाह के बंदे' 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। नसीरुद्दीन शाह और अतुल कुलकर्णी ने भी इसमें अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X