म्यूज़िक और एक्टिंग को ऐसे बैलेंस करती हैं श्रुति हासन!
अपने एक्टिंग और म्यूज़िक करियर में इस तरह बैलेंस करती हैं श्रुति हासन। श्रुति ने कहा कि वो म्यूज़िक को ऑन ऑफ करती रहती हैं।
एक्टर का अपनी फिल्मों में एक्टिंग करना और गाना हॉलीवुड में तो अब आम बात हो गई है। हालांकि धीरे-धीरे बॉलीवुड में भी अब ये चलन चल पड़ा है। आलिया भट्ट, सलमान खान, श्रद्धा कपूर, फरहान अख्तर के साथ-साथ अन्य कई एक्टर हैं जिन्होंने अपनी ही फिल्म में अपनी आवाज़ दी है।

इस बारे में एक्ट्रेस श्रुति हासन का कहना है मुझे बहुत अच्छा लगता है जब फिल्म में एक्टर्स को अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। एक आर्टिस्ट के तौर पर मेरा मानना है कि उनके पास जो भी टैलेंट हो उन्हें दिखाने का मौका सभी को मिलना चाहिए। ये आपकी क्षमता को दर्शाता है, जो मुझे लगता है काफी अच्छा है।
आपको बता दें कि श्रुति हासन भी एक्ट्रेस के साथ-साथ काफी अच्छी सिंगर हैं। श्रुति ने बताया अपने सिंगर से लेकर एक्टर बनने तक के बारे में भी बात की। श्रुति ने बताया कि जब वो म्यूजि़शियन से एक्टर बनी थीं तब वो फिल्म की बारीकियों को समझने में काफी समय लगा था।
हरियाणवी होने पर मुझे गर्व है : रणदीप हुडा
श्रुति ने बताया कि वो एक्टिंग के साथ साथ सिंगिंग पर भी पूरा ध्यान देती हैं। हालांकि कभी कभी एक्टिंग लाइन में होने के कारण म्यूजिक को समय देने में कठिनाई होती है लेकिन फिर भी वो म्यूज़िक को ऑन ऑफ करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications