कैंसर से नहीं अकेलेपन से परेशान मनीषा कोईराला
कहते है ना इंसान को अच्छे-बुरे लोगों का पता उसके बुरे दिन में चलता है। कुछ ऐसा ही पता मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोईराला को भी चला है। कैंसर की लड़ाई से जूझ रही अभिनेत्री मनीषा कोईराला इन दिनों अपनी सर्जरी के बाद न्यूयार्क में आराम फरमा रही है लेकिन मनीषा को यह वक्त काटे नहीं कट रहा है।
जितना दुख उन्हें अपनी बीमारी से नहीं हो रहा है उससे कहीं ज्यादा दुख उन्हें अपने करीबीयों की बेरूखी से हो रहा है।
मनीषा ने ट्विटर पर लिखा है कि आज मुझे एहसास हो गया है कि सच्चे दोस्त किस्मत वालों को मिलते हैं औऱ वो किस्मत मेरी नहीं है। आज मैं अपने आप को अकेला महसूस कर रही हूं। कल तक बॉलीवुड के जो लोग मेरे आगे-पीछे घूमा करते थे आज उनका पता दूर-दूर तक नहीं है।
हालांकि मनीषा कोईराला से मिलने के लिए सलमान खान न्यूयार्क पहुंचे थे लेकिन उनके अलावा और कोई भी फिल्मी सदस्य उनसे मिलने नहीं पहुंचा। मालूम हो कि मनीषा को ओवेरियन कैंसर था जिसके ऑप्रेशन के लिए वो अमेरिका गयी थीं, जहां उनकी सफलता पूर्व सर्जरी हुई है । इस समय उनके साथ उनके मैनेजर और उनकी मां हैं।


Click it and Unblock the Notifications












