अरे भाई लोग मैं जिंदा हूं: आयुष्मान
कितना अजीब लगता है, जब इंसान को खुद कहना पड़ता है कि वो जिंदा है, मरा नहीं है। इस तरह का अजीब वाक्या हुआ अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ जिनकी मौत की अफवाह फेसबुक-ट्विटर पर जंगल में आग की तरह फैल गयी है।
जिससे तंग आकर आयुष्मान ने ट्विटर पर ट्विट किया है कि कुछ लोगों को की वजह से मुझे अपने मरने की खबर मिली है तो मैं कहना चाहूंगा कि मैं बिल्कुल ठीक से हूं। जिन लोगों ने मुझे मार दिया है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, धन्यवाद।
मालूम हो कि कुछ लोगों ने फेसबुक और ट्विटर पर लिख दिया था कि एक सड़क दुर्घटना में कल आयुष्मान की मौत हो गयी है। आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्मी दुनिया का चढ़ता सूरज हैं।उनकी पहली फिल्म विक्की डोनर सुपरहिट हुई तो वहीं हालिया रिलीज फिल्म नौटंकी साला ने भी अच्छी कमाई कर ली है। वैसे इन दिनों वह यशराज बैनर की एक और फिल्म में काम कर रहे हैं।
आयुष्मान एक बेहतरीन होस्ट, नायाब गायक और बेहतरीन अभिनेता है। कुछ लोगों ने तो उनकी तारीफ में यहां तक कह डाला है कि वह फिल्मी दुनिया के दूसरे किशोर कुमार हैं।


Click it and Unblock the Notifications












