मैं भी सलमान भाईजान की तरह Virgin हूं - टाईगर श्रॉफ ने अरबाज़ खान को बेहद दिया मज़ेदार इंटरव्यू

टाईगर श्रॉफ, अरबाज़ खान के शो पिंच के अगले मेहमान है और इस टॉक शो से अरबाज़ और टाईगर की मज़ेदार बातचीत का टीज़र रिलीज़ हो चुका है जिसे देखकर हर कोई इस एपिसोड का इंतज़ार कर रहा है। दरअसल, शो में अरबाज़, अपने मेहमान से फैन्स के पूछे कुछ सवाल पूछते हैं।

टाईगर के लिए इनमें से एक सवाल था - क्या आप Virgin हैं? इसका जवाब सुनकर कोई भी लोटपोट हो जाएगा। दरअसल, टाईगर श्रॉफ ने बड़े मज़ेदार अंदाज़ में सलमान खान के साथ खुद को जोड़कर इस सवाल का रूख बदल दिया।

i-am-a-virgin-just-like-salman-bhaijaan-says-tiger-shroff-cracks-up-fans-in-arbaaz-khan-s-show-pinch

अपने Virgin होने की जानकारी देते हुए टाईगर श्रॉफ ने कहा - मैं सलमान भाईजान की तरह Virgin हूं। टाईगर ने उस बयान का हवाला दिया जो करण जौहर के चैट शो में सलमान खान ने कहा था। सलमान खान ने इस शो में खुद को 40 साल का Virgin बताया था जिसे सुनकर करण जौहर दहाड़ें मार कर हंसने लगे थे। ऐसे ही टाईगर के खुद को Virgin बताते हुए अरबाज़ खान भी हंस पड़े।

सबसे बड़े एक्शन हीरो

सबसे बड़े एक्शन हीरो

अरबाज़ खान ने टाईगर श्रॉफ को दर्शकों से इंट्रोड्यूस कराते समय उनका परिचय कुछ यूं दिया - देश के सबसे बड़े एक्शन हीरो। और वाकई देखा जाए तो ये बात सच है कि टाईगर श्रॉफ इस समय देश के सबसे बड़े एक्शन हीरो हैं। वो युवा कलाकारों में पहले और इकलौते ऐसे कलाकार हैं जिनकी सोलो फिल्म बागी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग दी थी। इतना ही नहीं, टाईगर श्रॉफ के पास इस समय सबसे सफल एक्शन फ्रेंचाईज़ी की लाईन है। जहां वो हीरोपंती 2 में काम कर रहे हैं वहीं बागी 4 की भी तैयारी चल रही है। ऐसा करने वाले शायद टाईगर श्रॉफ इकलौते एक्टर हैं।

दाढ़ी क्यों नहीं है टाईगर?

दाढ़ी क्यों नहीं है टाईगर?

टाईगर श्रॉफ ने इस दौरान, उन पर किए गए ट्रोल कमेंट्स का भी जवाब दिया। अरबाज़ खान, शो के फॉरमैट के हिसाब से उन्हें कुछ ऐसे कमेंट्स पढ़कर सुनाएंगे जिनमें टाईगर को जमकर ट्रोल किया गया है। और टाईगर इन ट्रोल का जवाब देंगे। ऐसे ही एक कमेंट में एक यूज़र ने लिखा - बाकी सब कुछ तो है पर दाढ़ी कहां हैं, जिस पर टाईगर ने अपनी दाढ़ी दिखाते हुए पूछा - अब और कितनी बढ़ाऊं।

टाईगर ने की भद्दे कमेंट्स पर बात

टाईगर ने की भद्दे कमेंट्स पर बात

शो के एक सेक्शन में टाईगर श्रॉफ अपने कठिन डेब्यू के बारे में बात करते हुए दिखाई दिए। टाईगर ने बताया कि उनके डेब्यू के पहले ही उन्हें काफी ट्रोल किया जाने लगा था। लोग उन्हें उनके लुक के लिए ट्रोल करते थे। लोग यहां तक कहते थे कि वो हीरो हैं या फिर हीरोइन। लेकिन मैंने जान बूझकर एक अलग रास्ता चुना था और केवल अपनी क्षमता के हिसाब से अपने मज़बूत पक्ष के साथ काम किया था।

क्या ये जैकी श्रॉफ का बेटा है?

क्या ये जैकी श्रॉफ का बेटा है?

टाईगर ने ये भी कहा कि लोगों ने ट्रोल करते वक्त उनसे ये तक कहा कि वो तो जैकी श्रॉफ के बेटे लगते ही नहीं हैं। गौरतलब है कि राम गोपाल वर्मा भी टाईगर श्रॉफ को ट्रोल कर चुके हैं और उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा था कि यकीन नहीं होता कि ये जैकी श्रॉफ का बेटा है। हालांकि, टाईगर ने इस इंटरव्यू में माना कि लोग अगर आपको ट्रोल कर रहे हैं तो केवल इसलिए क्योंकि आपने अपनी एक पहचान बना ली है।

फैन्स को दिया धन्यवाद

फैन्स को दिया धन्यवाद

टाईगर ने अपने फैन्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं केवल अपने दर्शकों की वजह से हूं। जब तक मैं उनके दिल में रहता हूं और उनके हिसाब से नंबर वन हूं तब तक मुझे किसी और बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि टाईगर ने माना कि अगर किसी के पास आपके बारे में अच्छी और बुरी दोनों तरह की राय देने की पावर है, तो वो कभी कभी एक डर पैदा कर देती है।

ये पूरा एपिसोड, 4 अगस्त को रिलीज़ होगा। गौरतलब है कि टाईगर श्रॉफ हमेशा से सलमान खान के फैन रहे हैं। अपनी फिल्म बागी 3 के प्रमोशन के दौरान टाईगर श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं जानना चाहता हूं कि सलमान खान की फ्लॉप फिल्में भी कैसे 100 करोड़ से ऊपर की कमाई कर लेती हैं? हमें ऐसा करने के लिए ना जाने कितना संघर्ष करना पड़ेगा। मैं जानना चाहता हूं कि वो ऐसा कैसे कर लेते हैं? कैसे आप बस फ्रेम में आते हैं तो लोग आपको देखकर पागल हो जाते हैं? ये स्टारडम पाने के लिए आपने क्या किया है? हमें ये स्टारडम कैसे मिलेगी?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X