"मैं हमेशा शाहरुख खान का सिग्नेचर स्टेप करना चाहता था"

सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि वो हमेशा शाहरुख की सिग्नेचर स्टेप करना चाहते थे।

By Shweta

सुशांत सिंह राजपूत शाहरुख खान के कितने बड़े फैन हैं ये बात किसी से छिपी हुई नहीं है। वो अक्सर कहते हैं कि उन्होंने सिर्फ शाहरुख खान से प्रेरित होकर हीरो बनने का फैसला लिया था। सुशांत सिंह राजपूत से हाल में पूछा गया कि वो अभी तक शाहरुख खान के हैंगओवर से निकल नहीं पाए हैं?

[OUCH.. तीन हीरो के साथ.. ये लेंगे सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' से टक्कर!]

इस पर सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि "हो सकता है ये सच हो क्योंकि हमारे एक्टिंग टीचर एक ही हैं बैरी जॉन।मैंने राबता में भी एक डांस किया है जिसमें उनके सिग्नेचर स्टेप को किया है। मैं हमेशा से शाहरुख का सिग्नेचर स्टेप करना चाहता था क्योंकि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।"

i-always-wanted-to-do-shahrukh-khan-signature-step-says-sushant-singh-rajput

उन्होंने आगे कहा कि "मैं उनकी वजह से ही इंडस्ट्री में हूं। मुझे याद बै कि कि स्वदेश के सेट पर मैं उनका ऑटोग्राफ लेने गा था। मुंबई में वो शूटिंग कर रहे थे और मैं श्यामक डावर के साथ था। मैंने उन्हें Hi कहा और उन्होंने भी रिप्लाई में Hi ही कहा। मेरे डेब्यू के बाद उन्होंने आईफा अवार्ड में मुझे अपने कमरे में बुलाया और लगभग 45 मिनट बात की।मुझे तब लगा था कि इससे ज्यादा बेहतर और क्या हो सकता है। "

बहरहाल फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत अपनी अगली फिल्म राबता के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म 9 जून को रिलीज होगी और साथ ही फिल्म में सुशांत के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X