''मुझे एक्शन हीरो बनना था.. लेकिन किसी ने ऑफर ही नहीं किया..'' - शाहरूख खान
रईस के प्रमोशन के दौरान शाहरूख खान ने कहा कि मैं हमेशा से एक्शन हीरो बनना चाहता था। लेकिन अब तक मौका नहीं मिल पाया।
फिल्म 'रईस' के साथ शाहरूख खान एक बार फिर अपने रोमांटिक अवतार से अलग एक्शन मूड में नजर आने वाले हैं। लिहाजा, फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। शाहरूख ने कहा है कि फिल्म में 4-5 धमाकेदार एक्शन सीन्स हैं।
रईस के प्रमोशन के दौरान शाहरूख खान ने कहा कि मुझे हमेशा से एक्शन हीरो बनना था। मैं दिल से बहुत मैचो हूं.. और पर्दे पर भी दिखना चाहता हूं। लेकिन किसी भी निर्देशक ने मुझे आज तक धमाकेदार एक्शन फिल्में ऑफर ही नहीं की।
शाहरूख खान की बेटी सुहाना को करना है DATE.. तो जानें ये 7 RULES


Click it and Unblock the Notifications