समय के साथ काफी कुछ सीखा है : शाइनी आहूजा

Shiney Ahuja
तीन साल के लंबे अंतराल के बाद भरत शाह की हॉरर फिल्म घोस्ट से बॉलीवुड में एक बार फिर से वापसी कर रहे अभिनेता शाइनी आहुजा अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं।

शाइनी हजारों ख्वाहिशें ऐसी और गैंगेस्टर जैसी फिल्मों में काम कर चुके शाइनी को मुंबई की एक अदालत ने वर्ष 2009 में नौकरानी के साथ बलात्कार करने पर सात साल कैद की सजा सुनायी थी। मुंबई उच्च न्यायालय में सजा को चुनौती देने के बाद शाइनी अभी जेल से बाहर हैं।

शाइनी का कहना है कि मुझे मौका देने और एक अभिनेता के तौर पर मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं भरत शाह का आभारी हूं। इस मामले पर अभिनेता ने कहा कि बुरा समय गुजर गया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ईश्वर कुछ भी, कुछ निश्चित कारण से करते हैं और यह आपके जीवन में क्या चल रहा है उसके लिए नहीं है बल्कि आप इन सब चीजों पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं और इसे कैसे लेते हैं, इसके लिए है । मुझे लगता है कि जो कुछ भी हुआ वह जीवन का बुरा समय था। जिस व्यक्ति के जीवन में कठिन दौर चल रहा हो वह खुद को इससे जोड़ कर देख सकते हैं।

शाइनी का कहना है कि वो हमेशा ही कुछ ना कुछ सिखते रहते हैं शाइनी ने सुधीर मिश्रा की फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी 2005 से अपनी फिल्मी कैरियर की शुरूआत की थी। महेश भट्ट की फिल्म गैंगेस्टर, वो लम्हे, लाइफ इन मेट्रो, भूल भुलैया, खोया खोया चांद जैसी फिल्मों से शाइनी को काफी प्रशंसा मिली थी।

शाइनी का कहना है कि आर्थिक कारणों से मैं इस फिल्म को शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मेरे परिवार में कमाने वाला व्यक्ति सिर्फ मैं ही हूं। यह मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन इसके अलावा कोई भी कलाकार खुद को साबित करना चाहता है। बड़े पर्दे पर शाइनी की अंतिम रिलीज फिल्म हाइजैक 2005 में आई थी जिसमे उनके साथ ईशा देओल ने काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुयी थी।

आने वाली फिल्म घोस्ट में निर्देशन पूजा जतिन्दर बेदी ने किया है और इसमें सयाली भगत ने मुख्य ने भी अदाकारी की है। यह फिल्म 16 दिसंबर को पर्दे पर आने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X