देल्ही बेली को लेकर फंस गये आमिर

आमिर खान ने आफत मोल ले ली है|भारत में सेंट्रो कार बनानेवाली कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने आमिर खान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने का मन बना लिया है| सूत्रों के अनुसार आमिर खान प्रोडक्शन की हालिया रिलीज फिल्म डेल्ही बेली में सैंट्रो जैसी दिखनेवाली एक कार के संदर्भ में की गयी आपत्तिजनक टिप्पणियों पर हुंडई ने नाराजगी जताई है|
एचएमआइएल इस सिलसिले में अभिनेता और निर्माता आमिर खान को अदालत में घसीटने का विचार कर रही है| वही मध्य प्रदेश हाइकोर्ट ने फिल्म देल्ही बेली में अश्लीलता परोसने पर सख्त रूप इख्तियार करते हुए फिल्म के निर्माता आमिर खान और सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया है| मुख्य न्यायाधीश एसआर आलम व न्यायाधीश आलोक अराधे की खंडपीठ ने गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए फिल्म के अश्लील संवादों पर आमिर और सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया|


Click it and Unblock the Notifications