विराट और अनुष्का की बेटी को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार; फरहान अख्तर ने की मुंबई पुलिस की तारीफ

टी 20 क्रिकेट विश्वकप के दौरान भारत को मिल रही लगातार हार के बीच एक शख्स ने अपना गुस्सा विराट कोहली की नन्हीं सी बेटी पर निकालते हुए सोशल मीडिया पर रेप की धमकी दी। हैदराबाद के इस 23 साल के शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर उस शख्स की गिरफ्तारी के बाद खुशी व्यक्त की है।

Recommended Video

Anushka-Virat की बेटी Vamika को Rape की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, जानें पूरा मामला | FilmiBeat

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मुझे ये जानकर बहुत खुशी हुई कि मुंबई पुलिस कि साइबर सेल ने एक बच्ची को बलात्कार की धमकी देने वाले उस घटिया व्यक्ति का पता लगा लिया है और उसे गिरफ्तार किया है। अब मैं इसी तरह के एक्शन की उम्मीद महिला पत्रकारों के केस लिए भी करता हूं, जिन्हें लगभग रोज ही बलात्कार जैसी धमकियां दी जाती हैं।"

anushka-sharma-virat-kohli

बता दें, 23 वर्षीय अभियुक्त अकुबाथिनी रामानागेश को मुंबई लाया जाएगा, जहां उसे कस्टडी के लिए स्थानीय अदालत के सामने पेश किया जाएगा। मीडिया के लिए जारी एक बयान में, मुंबई साइबर सेल ने कहा, "भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान और सिनेमा आर्टिस्ट अनुष्का शर्मा की 10 महीने की बेटी के बारे में एक आपत्तिजनक ट्वीट करके, उसने एक ऐसी हरकत को अंजाम दिया है, जिससे किसी को भी शर्म महसूस होगी और उसके माता-पिता की बदनामी होगी।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X