हैदराबाद ब्लास्ट से दुखी बॉलीवुड ने की शांति की अपील
निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने ट्विटर पर लिखा है जो कुछ भी हुआ है वो बेहद ही दुखद है इस समय हम सबको एक साथ मिलकर इस दर्द का सामना करना होगा। यह बात किसी एक शहर की नहीं बल्कि एक देश की है। इसलिए मैं जनता से अपील करता हूं कि वो एकता, शांति और धैर्य के साथ इस गम के शिकार लोगों के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना करें।
ऐसी ही प्रतिक्रिया अभिनेत्री यामी गौतम ने भी दी है उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि जो भी हुआ है वो बहुत ही कष्टकारी और निंदनीय है। यह एक मुश्किल घड़ी है लेकिन इस कष्टकारी समय में हमें एकता के साथ सामना करना है। भगवान इस घटना में शिकार लोगों के घरवालों को शक्ति प्रदान करे।
निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्विट किया है कि धमाके कायरों की निशानी है। कुछ लोग सोचते हैं कि हम धमाके करके देश को तोड़ देंगे तो यह गलत है। संकट की इस घड़ी में शिकार लोगों के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगिये। ऊपर वाला इन नापाक हरकत करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देगा।
अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी ट्विट किया है कि मुश्किल घड़ी में सभी लोग एक साथ होकर शांति के साथ इस दर्द का सामना करे क्योंकि एकता के आगे कोई भी धमाका टिक नहीं सकता है। जो भी हुआ है वो बेहद ही दुखद और शर्मनाक है।
गौरतलब है कि गुरूवार शाम सात बजे हैदराबाद के दिलसुख इलाके में सिलेसिलेवार दो बम धमाके हुए हैं जिसमें अब तक 22 लोगों के मरने की खबर है लेकिन सरकार की ओर से अभी तक केवल 13 मौतों की पुष्टि हुई है और करीब 78 लोगों के घाल होने की खबर है।


Click it and Unblock the Notifications












