ज़ाकिर हुसैन को ग्रैमी पुरस्कार

'ग्लोबल ड्रम प्रोजेक्ट' नाम की एलबम को सर्वश्रेष्ठ समकालीन विश्व संगीत एलबम श्रेणी का पुरस्कार मिला है.
इस एलबम पर ज़ाहिर हुसैन ने तीन अन्य कलाकारों के साथ मिलकर काम किया था जिसमें शामिल हैं रॉक बैंड ग्रेटफुल डेड के मिकी हार्ट, नाइजीरिया के सिकिरू अदेपोजू और पोर्तो रिको के गिओवानी हिदाल्गो के साथ मिला है.
मिकी हार्ट और ज़ाकिर हुसैन ने इससे पहले एलमब प्लेनट ड्रम पर एक साथ काम किया था जो 1991 में रिलीज़ हुई थी.
इस एलबम ने अंतरराष्ट्रीय संगीत की श्रेणी में पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता था.
इस दौरे ने हार्ट और हुसैन की 1960 की कलात्मक दोस्ती को फिर से तरोताज़ा कर दिया है.
ज़ाकिर हुसैन को ग्रैमी पुरस्कार मिला लेकिन ग्रैमी में नामांकित दूसरे भारतीय संगीतज्ञ इतने भाग्यशाली नहीं रहे.
सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक विश्व संगीत की श्रेणी में गिटारवादक देबीशीष भट्टाचार्य और गायिका लक्ष्मी शंकर को नामांकित किया गया था लेकिन दोनों में से किसी को भी ग्रैमी नहीं मिल सका. यह पुरस्कार दक्षिण अफ़्रीका के गायन समूह लेडीस्मिथ ब्लैक मंबाज़ो को मिला है.
अभी तक केवल पंडित विश्व मोहन भट्ट ही ऐसे अकेले कलाकर हैं जिन्हें सामूहिक नहीं बल्कि विशुद्ध भारतीय संगीत के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है.


Click it and Unblock the Notifications











