..................... हुस्न है सुहाना- वरुण धवन, सारा अली खान स्टारर कुली नंबर वन का गाना हुआ रिलीज | Husnn Hai Suhaana New- Coolie No.1 song starring Varun Dhawan and Sara Ali Khan - Hindi Filmibeat

'हुस्न है सुहाना': वरुण धवन और सारा अली खान का धमाकेदार डांस, क्रिसमस पर मचेगा हंगामा

By Filmibeat Desk

वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'कुली नंबर वन' का नया गाना 'हुस्न है सुहाना' रिलीज कर दिया गया है। ओरिजनल फिल्म के इस गाने के रीमेक वर्जन को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां वरुण और सारा की जोड़ी को लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं, गोविंदा और करिश्मा कपूर की एनर्जी और एक्सप्रेशन से लगातार इनकी तुलना भी हो रही है।

इस गाने को आवाज दी है चंदना दीक्षित और अभिजीत भट्टाचार्य। संगीत दिया है आनंद मिलिंद ने और इसे लिखा है समीर अंजान ने। इस गाने को रिक्रिएट किया है तनिष्क बागची ने। गाने को कोरियोग्राफ किया है गणेश आचर्या ने।

Husnn Hai Suhaana

जाहिर तौर पर अभी भी इस गाने में एक 90s का फ्लेवर है, लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि स्क्रीन पर गोविंदा और करिश्मा कपूर की कमी बेहद खलती है। 1995 में रिलीज फिल्म 'कुली नंबर वन' यह गाना काफी पॉपुलर रहा था और अभी भी लोगों के जुबान पर है।

बहरहाल, क्रिसमस के मौके पर अमेज़न प्राइम वीडियो डेविड धवन की 45वीं फिल्म कूली नंबर 1 का वर्ल्ड प्रीमियर लेकर आ रहा है। बॉलीवुड की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को निर्देशित किया है डेविड धवन ने और इसके निर्माता हैं वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X