..................... Husband used to torture his wife to get a body like Nora Fatehi, did not give her food for many days - Hindi Filmibeat

नोरा फतेही जैसी बॉडी बनाने के लिए पत्नी को करता था टॉर्चर पति, 3-4 घंटे वर्काउट.. नहीं देता था खाना

Nora Fatehi

Nora Fatehi Fitness- फिल्मी स्टार्स का भूत कुछ लोगों पर ऐसा चढ़ता है कि वो जिंदगी को नर्क बना देते हैं। ऐसे ही एक मामला यूपी के गाजियाबाद से सामने आया है। बता दें कि एक महिला ने कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं और बताया है कि कैसे उसका पति नोरा फतेही जैसा बनाने के लिए उसको भूखा रखता था।

जी हां, इस महिला ने अपने पति की प्रताड़ना की शिकायत पुलिस से की है और सभी काफी हैरान हैं। महिला का कहना है कि उसका पति सरकारी फिजिकल ट्रेनर है और वो चाहता था कि मेरी बॉडी नोरा फतेही के जैसी हो।

खाना नहीं देता था, 3-4 घंटे वर्काउट कराता था..

महिला ने कहा कि उसका पति रोजाना 3-4 घंटे वर्काउट कराता था। इसके अलावा अगर वो किसी कारणवश वर्काउट नहीं कर पाती थी तो कई कई दिन वो भूखा रखता था। महिला के इन खुलासों से लोग हैरान हो गए हैं। इसके अलावा भी पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पति लड़कियों की आपत्ति तस्वीरें और वीडियो देखता था। इसको लेकर जब उसने आपत्ति जताई तो मारपीट भी करता था।

धूमधाम से हुई शादी

महिला ने बताया कि उसकी शादी काफी धूमधाम से हुई थी और करीब 76 लाख रुपए खर्च हुए थे। 10 लाख रुपए नकदी दी गई थी और 24 लाख रुपए की महिंद्रा स्कॉर्पियो दी गई थी। इसके बाद उसको शारीरिक प्रताड़ना दी जाती है। अब महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर चुकी है। लोग इस केस को जानकर काफी हैरान हैं।

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X