..................... Husband Raj Kundra pornography case Shilpa Shetty video talk about negativity । पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी केस के बाद शिल्पा शेट्टी ने की नकारात्मकता पर बात, वीडियो - Hindi Filmibeat

पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद बोलीं शिल्पा शेट्टी - मुश्किल समय में निगेटिव सोच आती है

By Filmibeat Desk

पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में जेल में बंद होने के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने टीवी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 से भी दूरी बना ली। इस बीच वो दो बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर किया। वहीं शिल्पा शेट्टी ने अपने निजी जिंदगी को एक तरफ रखते हुए रविवार यानी कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सार्वजनिक रूप से आकर योग के जरिए ये बताया कि कैसे नकारात्मक विचारों को दूर रखा जाए।

शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो पर निगेटिव एनर्जी पर भी बात की। पोर्न केस के बाद पहली दफा शिल्पा शेट्टी ने सामने आकर जीवन में सकारात्मकता को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर भी अपना एक वीडियो शेयर किया है।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी ने बताया है कि वो लाइफ में निगेटिविटी को दूर करने के लिए योग करती हुई दिख रही हैं। कोविड-19 के लिए फंड जुटाने के लिए 15 अगस्त को शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर योग के बारे में जानकारी दी। इसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है।

पॉजिटिव रहने पर शिल्पा शेट्टी ने की बात

पॉजिटिव रहने पर शिल्पा शेट्टी ने की बात

इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी कह रही हैं किपॉजिटिव रहने के लिए अपनी सांग को सही करने के लिए इस समय में प्राणायम पहले से अधिक जरूर हो गया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार शिल्पा ने नकारात्मकता को लेकर भी इस वीडियो में भी बात की है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर अनुसार शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि हम ऐसे वक्त में जी रहे हैं जहां पर सांस लेने पर सबकुछ निर्भर होता है। सांस ही है जिसके जरिए हम हमारे पूरे सिस्टम को सुरक्षित कर सकते हैं।

निगेटिव सोच का आना स्वाभाविक- शिल्पा शेट्टी

निगेटिव सोच का आना स्वाभाविक- शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने आगे इस संबंध में कहा है कि मुश्किल समय में निगेटिव सोच का आना स्वाभाविक है। लेकिन इस पर कंट्रोल करने के लिए सांस पर कंट्रोल होना बेहद जरूरी है। पॅाजिटिव रहने के लिए अपने सांस को सही करने के लिए आज के समय में प्राणायाम पहले से भी अधिक जरूरी हो गया है।

शिल्पा शेट्टी से पूछा पति राज कब बाहर आ रहे हैं?

शिल्पा शेट्टी से पूछा पति राज कब बाहर आ रहे हैं?

शिल्पा ने ये भी कहा है कि प्राणायम को रोज करने से आपकी सेहत और इम्यूनिटी में अधिक फायदा होगा। इसके साथ 15 अगस्त को मौके पर शिल्पा शेट्टी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया भर में मेरे सभी भारतीय साथियों को आगादी दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। साथ ही शिल्पा शेट्टी से पूछा भी है कि पति राज कुंद्रा जेल से भी बाहर आ रहे हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X