Actress Riya kumari Murder: पति ने की एक्ट्रेस रिया कुमारी की हत्या, पुलिस को सुनाई झूठी कहानी!

Riya Kumari Murder:झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली 22 साल की रिया कुमारी यानी कि ईशा आलिया की हत्या में उनके पति का नाम सामने आया है। पुलिस ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि ईशा की हत्या उसके पति ने की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन इस बीच एक्ट्रेस के परिवार वालों ने डायरेक्टर प्रकाश अलबेला के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
जिसके बाद पुलिस ने प्रकाश को पत्नी की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। प्रकाश ने इससे पहले पुलिस को यह कहानी बताई थी कि रिया अपनी गाड़ी में प्रकाश कुमार और 3 साल की बेटी के साथ कोलकाता जा रही थीं।
पहले रिया कुमारी के साथ लूटपाट की गई। फिर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। मिली जानकारी अनुसार गोली ईशा के कान में लगी है और उसकी मौत हो गई। प्रकाश रिया की बॅाडी को लेकर कोलकाता थाने पहुंच गया। ईशा को पॅाइंट जीरो रेंज से गोली मारी गई।प्रकाश ने बताया था कि बदमाशों ने उन पर हमला किया था। एक्ट्रेस अपने पति को बचाने के लिए आई और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
गौरतलब है कि रिया कुमारी झारखंड के लोकल टीवी शो चलचित्र में काम करती थीं। वह यू ट्यूबर भी थीं। रिया के पति प्रकाश कुमार फिल्मों के डायरेक्टर हैं। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस अभी भी डिटेल में जांच कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











