रईसी की लिस्ट में फिर नंबर 1 पर आए मुकेश अंबानी, पहली बार ये बॉलीवुड एक्टर भी बना दौलत का बादशाह

Mukesh ambani

भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की 14वीं एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 आ चुकी है और आपको बता दें कि इस लिस्ट में मुकेश अंबानी का नाम फिर से टॉप पर आया है। जी हां, इस लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी का स्थान सबसे ऊपर है। उनकी कुल संपत्ति 9.55 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं बात गौतम अडानी की करें तो वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं उनकी कुल संपत्ति 8.15 लाख करोड़ रुपये है। यह सूची M3M इंडिया और हुरुन अनुसंधान संस्थान ने मिलकर जारी की है।

फिर अमीरों की लिस्ट में टॉप पर आए मुकेश अंबानी

वहीं तीसरे नंबर पर रौशनी नादर मल्होत्रा और उनका परिवार पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। जिसकी संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है। इस नई रिपोर्ट के मुताबिक देश के अमीरों की लिस्ट को देखकर समझा जा सकता है कि भारत की तस्वीर बदल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लुक 350 अरबपति हैं। इन सभी अरबपतियों की संपत्ति मिलाकर कुल 167 लाख करोड़ है। जो भारत की GDP का आधा हिस्सा है।

बाजीगर ने मारी बाजी

आपको बता दें कि इस लिस्ट में शाहरुख खान ने भी पहली बार दस्तक दी है। बाजीगर ने फिल्मों के बाद अब अरबपतियों की लिस्ट में भी बाजी मार ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई है। शाहरुख खान फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से और अपने प्रोडक्शन हाउस से भी अच्छी अर्निंग करते हैं। शाहरुख भले ही पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हों, लेकिन वह हमेशा से ही अपनी संपत्ति को लेकर चर्चाओं में बने रहे हैं।

ये हैं अमीर शहर

वहीं किंग खान के अलावा नीरज बजाज एंड फैमिली है, 69, 875 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ नेटवर्थ अब 2.33 लाख रुपये हो गई है। अमीरों की लिस्ट में इस बार मुंबई टॉप पर है। जहां 451 सबसे अमीर व्यक्ति रहते हैं। फिर दिल्ली जहां 223 लोग और बेंगलुरु जहां 116 अमीरों की लिस्ट में शामिल हुए हैं।

Read more about: mukesh ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X