सैंडी तूफान के चलते प्रिंयका ने कैंसिल की यात्रा
अमेरिका में आये सैंडी तूफान के चलते आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक शॉक्ड है। हर कोई इस तूफान के जल्द से जल्द वापस चले जाने की दुआ कर रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जो कि अमेरिका, न्यूयॉर्क अपने ईवेंट्स या फिर सैर सपाटे के लिये जाते रहते थे आज काफी भयभीत हैं। इस तूफान के चलते प्रियंका चोपड़ा जो कि इस बुधवार न्यूयॉर्क जाने वाली थीं ने भी अपनी टिकट कैंसिल कर दी है और साथ ही दुआ की है कि ये तूफान जल्द से जल्द चला जाए।

प्रियंका ने ट्वीट किया "कल मुझे न्यूयॉर्क जाना था। लेकिन कैंसिल करना पड़ा। ईश्वर करे कि ये तूफान जल्दी चला जाए। आशा है कि सभी वहां कुशल से हैं। अपना ख्याल रखियेगा।"
इस तूफान के चलते अमेरिका की सड़कों पर भी इतना पानी भर आया कि जमींन पर व्हेल मछली को तैरते हुए देखा गया। इस तस्वीर को देखकर प्रियका ने ट्वीट किया "ये सच नहीं हो सकता। यकीन नहीं होता कि न्यूयॉर्क की सड़कों पर शार्क तैर रही हैं।"
इस तूफान की कई तस्वीरें सैटेलाइट के जरिये ली गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार भारत में भी नीलाम नाम का तूफान कल तक आने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार से ही तमिलनाडू और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश हो रही है और बताया जा रहा है कि बुधवार को ये तूफान इन स्थानों के तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications