Exclusive वासु समझ कर हुई थी हंटर की शूटिंग!
गुलशन देवइया की फिल्म हंटर को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉंस मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई और साथ ही दर्शकों का भरपूर प्यार भी इन्हें मिला। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म का असली नाम हंटर नहीं वासु था।

गुलश देवइया ने फिल्मीबीट के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्होंने फिल्म के लिए हां कहा उस वक्त फिल्म का नाम वासु था और पूरी फिल्म इसी टाइटल के साथ ही शूट हुई। लेकिन फिल्म बनने के बाद फिल्म का टाइटल बदलकर हंटर रख दिया गया क्योंकि फिल्म के निर्माताओं को लगा कि कमर्शियल तौर पर फिल्म का नाम हंटर ही बेस्ट है।
ये हैं वासु, इनसे सेक्स कंट्रोल नहीं होता- हंटर फिल्म रिव्यू
गुलशन ने बताया कि इसी वजह से हंटर फिल्म में हर जगह आपको वासु ही सुनने को मिलेगा, कहीं पर भी हंटर शब्द का जिक्र तक नहीं है। चूंकि वासु शब्द अक्सर महाराष्ट्रा में ही यूज किया जाता और इसके अलावा भारत के कई हिस्सों में लोग इस शब्द का मतलब तक नहीं जानते।
खैर नाम जो भी हो लेकिन हंटर ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता तो पा ली। अंत भला तो सब भला।


Click it and Unblock the Notifications











