हंटर एक्ट्रेस राधिका आप्टे की इजहारे मोहब्बत, शाहरुख इंप्रेस!
राधिका आप्टे की हालिया फिल्में बदलापुर, हंटर ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की और साथ ही राधिका को भी बतौर अभिनेत्री दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉंस मिला। राधिका आप्टे ने हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म रईस का पोस्टर ट्वीट किया और साथ ही शाहरुख खान के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया।
राधिका आप्टे ने लिखा मुझे पता है कि मैं काफी लेट हूं लेकिन मेरा टीएनएज क्रश एक बार फिर से ये देखकर शुरु हो गया है। हे भगवान! (शाहरुख खान की रईस का पोस्टर)
शाहरुख खान ने भी राधिका आप्टे की इस इजहार-ए-मोहब्बत का जवाब देते हुए लिखा "थैंक यू सो मच राधिका। मैं बहुत खुश हूं कि आपका टीएनएज क्रश फिर से शुरु हुआ। आपकी फिल्म के लिए भी बहुत सारी शुभकामनाएं। सुना है कि ये फिल्म बहुत ही बेहतरीन है।"
radhika apte hunterrr badlapur shahrukh khan bollywood love राधिका आप्टे शाहरुख खान बॉलिवुड क्रश सेक्सी प्यार हंटर बदलापुर


Click it and Unblock the Notifications


